Campus TourSummer ProgramsCalendarGivingLoginQuicklinks
Tools : Bookmark and Share
Avon Old Farms Logo Link
About UsAdmissionsAcademiaArtsCampus LifeAthleticsParentsAlumni

सुस्वागतम्

एवॉन ओल्ड फ़ार्म्स स्कूल की वेबसाइट पर आपका स्वागत है। हम शिक्षा प्राप्ति का एक गतिशील समुदाय हैं, जो पुरुषत्व पाने की राह में लड़कों के सामने अपनी सीमाओं को लांघने और अपनी छिपी हुई क्षमताओं को पहचानने की चुनौती रखता है। अनुकरण करने के लिए हमारे विद्यार्थियों को सफल मॉडल पेश करने वाले समर्पित, और प्रतिभावान शिक्षकों के मार्गदर्शन में एवोनियन्स किशोरावस्था की चिंताओं से निपटने और वयस्क पहचान की महत्वपूर्ण बुनियाद सथापित करने का आत्मविश्वास विकसित करते हैं।

हमारे स्कूल का आदर्श वाक्य: "एस्पिरैंडो ए पर्सेवेरैंडो," बड़े ही असरदार रूप से विद्यार्थियों से हमारी अपेक्षाओं को प्रदर्शित करता है; हम उम्मीद करते हैं हर बालक अपने जीवन के हर पहलू में लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे। ईमानदारी, निष्ठा और सेवा के हमारे बुनियादी मूल्य एवन के जीवन में व्याप्त होते हैं और फिर हमारे स्नातकों के साथ जीवन भर रहते हैं। विशिष्ट कोट्सवॉल्ड वास्तुकला से सुसज्जित हमारा भव्य परिसर शिक्षा की उस परंपरागत शैली को प्रतिबिंबित करता है, जो कि यहाँ बहुत सफल है।

लड़कों के बोर्डिंग स्कूल के तौर पर हमारे कार्यक्रम विशेष रूप से जीवन के उस दौर में युवाओं को अपने विकास पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए हैं, जब ध्यान भटकने की अनेको संभावनाएं मौजूद होती हैं। हालाँकि हमारे विद्यार्थियों के लिए मिस पोर्टर्स, एथेल वाकर्स और आसपास के अन्य स्कूलों की लड़कियों के साथ मिलने जुलने के अनेक अवसर मौजूद होते हैं, लेकिन विद्यार्थी हमारे सुसंगठित और सहायतापूर्ण वातावरण में रहने और सीखने के लिए स्वतंत्र हैं। एक ऐसे परिवेश में जहां केवल लड़के होते हैं, हमारे छात्र शैक्षिक चुनौतियों का सामना करते हैं और एथलेटिक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करते हैं, और साथ ही कला की खोज करते हुए, कविता के साथ प्रयोग करते हुए, स्कूल की भावना व्यक्त करते हुए, और अपने खुद के अंदाज़ में जीते हुए खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।

एवॉन का शैक्षणिक कार्यक्रम उदार कलाओं पर आधारित है और हमारे छात्रों के लिए सभी प्रमुख विषयों का अध्ययन करना आवश्यक है ताकि वे कॉलेज में होने वाले बौद्धिक परिश्रम हेतु खुद को तैयार कर सकें। हमारे विद्यार्थी समूह की विविधता प्रभावशाली है, जिसमें लगभग 24 राज्यों और 21 देशों के विद्यार्थी शामिल हैं। हमारे छोटे-से समुदाय के भीतर विभिन्न संस्कृतियों का सह-अस्तित्व सीखने के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच असाधारण सौहार्द रहता है और हमारे विद्यार्थियों के बीच बने नाते सदा के लिए होते हैं।

इस वेबसाइट पर आप जो विवरण पढ़ेंगे और जो तस्वीरें देखेंगे, उनसे आपको एवॉन ओल्ड फ़ार्म्स के बारे में सविस्तार जानकारी प्राप्त होगी। लेकिन हमारे कैम्पस में एक बार आकर ही आप उन खास लक्षणों को अनुभव कर सकेंगे जिनके कारण हमारा स्कूल एक अद्वितीय स्कूल है। हम आपके स्वागत के लिए बेताब हैं।

केनेथ एच. लरॉक

हेडमास्टर


Home >
About Us > Welcome > Hindi - Welcome
© 2013 Avon Old Farms School   500 Old Farms Road, Avon, Connecticut 06001   (860) 404 4100   Contact Us   Directions   Site Map   facebook twitter wordpress
email page print page small type large type
powered by finalsite